नई दिल्ली, मई 29 -- RBI plastic currency notes: भारत को जल्द ही पहला प्लास्टिक नोट मिल सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक बार फिर से अपने इस सालों पुराने विचार पर आगे बढ़ने जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो यह एक बहुत बड़ा बदलाव होगा। मौजूदा समय में RBI की तरफ से कागज के नोट प्रिंट किए जाते हैं। यह एक खास प्रकार का पेपर होता है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पिछली दो बोर्ड मीटिंग के दौरान प्लास्टिक नोट्स लाने की चर्चा हुई। बता दें, यह दोनों मीटिंग पटना और मुंबई में हुई हैं। यह भी पढ़ें- LIC निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन, पहली बार Ex-Bonus ट्रेड कर रही है कंपनी2012 में हो चुकी है ऐसी चर्चा (plastic notes news) इससे पहले 2012 में तत्कालीन सरकार ने 5 शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्लास्टिक नोट्स लाने की तैयारी में...