आजमगढ़, फरवरी 16 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ओहदारीपुर (राजापुर सिकरौर) स्थित प्लास्टिक के कबाड़ गोदाम में सोमवार को शार्ट सर्किट से आग गई। जिससे लाखों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची थी। सरायमीर थाना क्षेत्र के बीनापारा गांव निवासी हाफिज अबुल कैश की इसी थाना क्षेत्र के ओहदारीपुर राजापुर सिकरौर गांव के समीप प्लास्टिक कबाड़ का गोदाम है। वे प्लास्टिक का कबाड़ एकत्र कर बाहर भेजते हैं। सोमवार को अज्ञात कारणों से गोदाम के बाहर उगी घास-फूस में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग प्लास्टिक के कबाड़ गोदाम में पहुंच गई। गोदाम में प्लास्टिक पूरी तरह से जल गया। तेज धुआं निकलने पर आस-पास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और मिट्टी की मदद से घंटों प...