आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्लास्टिक के कचड़े से शहर के नाले और नालियां कई जगह चोक हो जा रही हैं। जिससे नगर वासियों को जलजमाव के दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिबंधित के बाद भी पालीथिन के चलन पर प्रशासनिक अधिकारी अंकुश नहीं लगा सका। कूड़े के ढेर से लेकर नालियां प्लास्टिक के कचरे से पटी हुई हैं। सड़े गले खाद्य पदार्थों के साथ प्लास्टिक पेट में जाने से कई बेजुबानों की भी मौत का कारण बन रही है। यह भी पढ़ें- पॉलिथीन पर फिर चलेगा शिकंजा: स्वच्छ और सुंदर शहर की नई उम्मीदप्लास्टिक पर प्रतिबंध सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध कई वर्ष पूर्व ही शासन ने लगा दिया है। प्रतिबंध के बाद भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से प्लास्टिक का चलन जारी है। कपड़े के बैग की बजाए दुकानदार प्लास्टिक के थैली में सामान दे रहे हैं। बड़े दुकानदार स...