गोरखपुर, जून 2 -- -प्लास्टिक की घटी कीमतों से राहत, डीजल-बिजली की बढ़ी कीमतों से नुकसान -पैकेजिंग आइटम बनाने वाली यूनिटों में रेस्टोरेट के खस्ता हाल से डिमांड नहीं गोरखपुर, वरिष्ठ संवादाता अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के दौरान प्लास्टिक के प्रोडक्ट की कीमतों में कमी दिखने लगी है। कुछ उत्पाद युद्ध शुरू होने के दौरान की कीमतों के बराबर पहुंच गए हैं। लेकिन प्लास्टिक की यूनिटों को खास राहत नहीं मिल रही है। उद्यमियों का कहना है कि प्लास्टिक दाने की कीमत में कुछ कमी तो आई है, लेकिन डीजल की कीमत के साथ बिजली दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी से झटका भी लगा है।

प्लास्टिक की पाइप की कीमतों में कमी प्लास्टिक की पाइप, टंकी से लेकर बिजली की वायरिंग में उपयोग आने वाली पाइप की कीमतों में कमी आई है। कारोबारी आनंद रूंगटा का कहना है कि पाइप की कीमतें युद्ध शुर...