बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- प्लास्टिक का बढ़ता इस्तेमाल मिट्टी, पानी और हवा के लिए खतरा : प्राचार्यप्लास्टिक पर प्रहार, किसान कॉलेज में छात्रों ने उपयोग न करने का लिया संकल्पएनएसएस के जागरूकता कार्यक्रम में प्लास्टिक से पर्यावरण व स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान बताए, कपड़ा-कागज जैसे विकल्प अपनाने की अपीलफोटो : किसान कॉलेज : किसान कॉलेज सोहसराय में बुधवार को प्लास्टिक मुक्त परिसर रखने का संकल्प लेते प्राचार्य प्रो. दिवांशु कुमार व अन्य।बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।किसान कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में प्लास्टिक मुक्त परिसर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों और शिक्षकेतर कर्मियों को प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल से मिट्टी, जल और वायु पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी।

प्लास्टिक के दुष्प्रभाववक्ताओं ने एकल-उपयो...