अल्मोड़ा, मार्च 14 -- हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के विशेष शिविर में स्वयंसेवियों ने सोमेश्वर-अल्मोड़ा राज सड़क मार्ग प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया। लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग नहीं करने की अपील की। बौद्धिक सत्र में डेयरी व्यवसायी शंकर राम ने युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यहां प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार, डॉ. पुष्पा भट्ट, महेश चंद्र, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. हर्षा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...