गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-50 स्थित फ्रेस्को सोसाइटी में पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ चार महिलाओं की तरफ से छेड़ी गई जंग के सफल परिणाम निकल रहे हैं। आरडब्ल्यूए और सोसाइटी निवासियों के सहयोग से इन महिलाओं ने करीब 180 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया, जिससे एक एनजीओ की मदद से करीब 75 किलोग्राम वजन के दो बेंच बनवाए हैं। इन्हें सोसाइटी परिसर में लोगों के बैठने के लिए रखा गया है। इस सोसाइटी में करीब 850 फ्लैट हैं। पहले इस सोसाइटी में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके उसे ठिकाने लगाते थे। प्लास्टिक कचरे का सही ढंग से निपटान नहीं होता था। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से इस सोसाइटी की निवासी दिव्या वालिया, सुनीत मक्कड़, चक्शू भाटिया, पूनम गुप्ता आगे आईं। इन्होंने घर-घर जाकर लोगों से अपील की कि वे अब तक सूखा और गील...