चंदौली, मई 26 -- चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने मंगलवार को जूम मिटिंग के जरिए जिला गंगा समिति, पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक की। इसमें प्लास्टिक कचरे की समस्या पर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान डीएम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के नियंत्रण एवं ठोस अपशिष्ट अलग-अलग करने और अंतिम निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देशप्लास्टिक कचरे का पुनः उपयोग डीएम ने गंगा एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। प्लास्टिक कचरे के पुनः उपयोग के अभिनव प्रयास के तहत नदी, तालाब एवं धार्मिक स्थलों पर जल में तैरते कचरे को रोकने...