मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- मोरना। मोरना -भोपा मार्ग पर गन्ना कोल्हुओ द्वारा बड़ी मात्रा मे प्रतिबंधित प्लास्टिक कचरा जलाकर हवा को दूषित करने व गर्म राख डालकर सड़क किनारे खडे हरे वृक्षों को सुखाकर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुचाने की शिकायत ग्रामीण लगातार कर रहे थे। रविवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई की है। कार्रवाई से कोल्हू संचालकों मे हड़कंप मच गया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला मे पहुंची वन विभाग की टीम ने गन्ना कोल्हुओ मे बड़ी मात्रा मे प्रतिबंधित प्लास्टिक कचरे को ईंधन के रूप मे पड़ा पाया जहां गन्ने पत्तियों के साथ प्लास्टिक कचरे को जलाया जा रहा था। वहीं कोल्हुओ से निकलने वाली गर्म राख से जलकर अनेक हरे कीमती वृक्ष सुखा दिए पाए गये। वन दरोगा नन्द किशोर शर्मा ने बताया की उच्चधिकारियो के आदेशों के अनुपालन मे मोरना -भोपा मार्...