चाईबासा, फरवरी 6 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन के तहत नगर परिषद कार्यालय के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को चाईबासा नगर परिषद के प्रशासक सिद्धांत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। नप की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू, नगर प्रबंधक एवं राजस्व पदाधिकारी दुकानों में छापेमारी अभियान में शामिल थे। इस दौरान प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित सामग्रियों को जब्त करते हुए दंड वसूली की गई। गुरुवार के छापेमारी अभियान में 9 हजार 200 रुपये का दंड वसूला गया। दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग में नहीं लाने के लिए सख्त निर्देश दिया गए। इस दौरान नगर परिषद प्रशासक के द्वारा बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक है एवं इसके रोकथाम के लिए पर्याप्त व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.