गिरडीह, जून 27 -- अजय सिंह, गिरिडीह। मध्य-पूर्व युद्ध का असर स्थानीय बाजार में दिखने लगा है। प्लास्टिक से निर्मित सामग्रियों के दामों में 40% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम भी 30 से 40% तक बढ़े हैं। यूपीवीसी पाइप, नायलॉन पाइप, पानी की टंकी समेत कई प्लास्टिक उत्पाद महंगे हो गए हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक आइटम में स्वीच, वायर, फाइबर बोर्ड सहित अन्य सामग्रियों की कीमतों में भी भारी उछाल है। कीमतें बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान हैं। कारोबारियों के अनुसार, प्लास्टिक उत्पादों का कच्चा माल पॉलीमर कच्चे तेल से बनता है। युद्ध के कारण क्रूड ऑयल की आपूर्ति बाधित होने से पॉलीमर की कीमतें बढ़ गई हैं। प्लास्टिक दाने की कीमत बढ़ने से प्लास्टिक उत्पादों के दाम 40% तक बढ़ गए हैं। इससे लोगो...