मधेपुरा, दिसम्बर 17 -- मधेपुरा/ मुरलीगंज, हिटी। उपविकास आयुक्त अनिल बसाक ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मुरलीगंज प्रखंड की ग्राम पंचायत दिग्घी में बनाए गए गोवर्धन इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। गौशालाओं से समन्वय स्थापित करते हुए गोवर्धन इकाई का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ताकि स्थानीय परिवारों को कम लागत पर स्वच्छ गैस उपलब्ध कराई जा सके। डीडीसी ने प्रखण्ड परिसर मुरलीगंज और मधेपुरा प्रखण्ड अंतर्गत मानिकपुर पंचायत में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने इकाइयों में उपलब्ध प्लास्टिक अपशिष्ट की विक्रय कर राजस्व प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग, सड़क निर्माण विभाग एवं राष्ट्री...