कानपुर, अप्रैल 4 -- सरवनखेड़ा। रनियां में औद्योगिक पीएनजी की कीमत तीन सप्ताह में 58 रुपये प्रति एससीएम से बढ़कर 98 रुपये प्रति एससीएम हो गई है, जिससे फैक्टरियों में उत्पादन 55 प्रतिशत तक कम हो गया है। कुछ फैक्टरियां बंद हो चुकी हैं। पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध से रनियां में स्थानीय स्तर पर उद्योगों का संचालन मुश्किल होने लगा है। औद्योगिक व्यवसायिक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की बढ़ती कीमत, एलपीजी की किल्लत और कच्चे माल की सीमित उपलब्धता से उत्पादन 55 फीसदी तक प्रभावित है। मांग-आपूर्ति का संतुलन बिगड़ रहा है। रनियां में उद्यमियों के मुताबिक, चार सप्ताह में औद्योगिक व्यवसायिक पीएनजी की कीमत दो तीन बार बढ़ी है। प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) 58 रुपये से 60 रुपये फिर 75 और अब 98 रुपये कीमत हो गई। एक ओर संसाधनों की सीमित उपलब्धता और दूसरी ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.