नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- पानी की बोतलों को साफ रखने के साथ ही बदबू को दूर करना बहुत जरूरी है। जब आप बोतल की नियमित साफ सफाई करते हैं तो यह बैक्टीरिया और फफूंद को पनपने से भी रोकता है। प्लास्टिक, तांबा, कांच और स्टील की बोतलों में समय के साथ धूल, बदबू और गंदगी जमा हो जाती है, और गलत तरीके से सफाई करने पर ये ठीक से साफ नहीं हो पातीं। इसलिए बोतल साफ करने के और बदबू को दूर करने के लिए शशांक अलशी के बताए हैक्स को अपना सकते हैं। यहां जानिए स्टील, ग्लास, तांबे और प्लास्टिक बोतल को चमकाने के कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है। यह भी पढ़ें- किचन साफ करेगा घर में बना क्लीनर, जानिए सफाई के लिए क्या चाहिए1) प्लास्टिक की बोतल कैसे करें साफ ज्यादातर घरों में प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया जाता है। भले ही इन बोतलों को आप रोजाना धोकर साफ करते हों लेकिन जब...