गढ़वा, फरवरी 25 -- गढ़वा। मझिआंव थानांतर्गत दुबे पहले गांव निवासी स्वर्गीय करीमन राम का पुत्र बदन राम प्लास्टर करने के दौरान गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बदन ने बताया कि वह अपने घर से मझिआंव प्लास्टर का काम करने के लिए गया हुआ था। काम करने के दौरान ही वह गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद उसे रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...