देहरादून, नवम्बर 12 -- प्लान फाउंडेशन ने संस्था की सातवीं वर्षगांठ पर गड्डी खाना में पौधरोपण किया। पर्यटन नगरी मसूरी में हिल्दारी परियोजना, प्लान फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, जिसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और सतत बनाना है। जिसके तहत हिल्दारी संस्था ने गड्डीखाना क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गड्डीखाना के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने स्वयं पौधे लगाए और यह संकल्प लिया कि वे इन पौधों की नियमित देखभाल करेंगे तथा दूसरों को भी हरियाली बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर साइप्रस व बांज के पौधे लगाये गये। इस मौके पर हिलदारी से दीपक, वैभव, लीला, निशा व दीपिका के साथ बच्चे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.