हाथरस, अप्रैल 23 -- हाथरस। जैसे-जैसे पारा चढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे मौसमी बीमारियां भी पांव पसारतीं जा रही हैं। गर्मी के सितम की वजह से लोग उल्टी, दस्तक और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिसके चलते सरकारी अस्पताल और निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में हर एक घंटे में उल्टी और दस्तक से पीड़ित एक मरीज पहुंच रहा है। इसके अलावा ओपीडी में 150 से अधिक वायरल, बुखार और एलर्जी के मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी और वार्ड फुल हो गए हैं। दिन पर दिन सूरज की तपिश तल्ख होती जा रही है। यह भी पढ़ें- हीटवेब से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूता अभियान एकाएक प्रचंड होती गर्मी लोगों की सेहत से खिलवाड़ रही कर ही है। गर्मी में खान-पान को लेकर लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही की वजह से बुखार, व...