चंदौली, जुलाई 6 -- चंदौली, संवाददाता । नेशल हाईवे और राष्ट्रीय राज मार्गों के किनारे खड़े वाहनों के चलते आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती है। विपरीत दिशा से वाहनों का आवागमन भी हादसों का कारण बना रहता है। जिले में बिहार सीमा पर स्थित नौबतपुर से लेकर औद्योगिक नगर एरिया और पड़ाव तक हाईवे के किनारे ढाबों, पेट्रोल पम्पों एवं अन्य दुकानों वाहनों को अवैध रूप से पार्किंग कर दिया जाता है। हालांकि ऐसे वाहनों के विरुद्ध जिला और पुलिस प्रशासन के साथ ही यातायात विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। बीते महीने हाईवे किनारे खड़े वाहनों के कारण हो रहे दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को खुद सड़क पर उतरना पड़ा था। वहीं जिला प्रशासन ने पुलिस और परिवहन विभाग को अभियान चलाकर कार्रवाई करने का फरमान जारी किया था। ताकि हादसों पर रोक लगाई जा सके। यह भ...