मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला काजियान निवासी अब्दुल समद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी होंडा सिटी कार मोहल्ले में ही एक खाली प्लाट मे खड़ी हुई थी। परिजनों को देर रात कार में आग लगने की सूचना मिली। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। अब्दुल समद ने बताया कि रविवार को रास्ते से स्टूल हटाने को लेकर दो युवकों से उसके भाई फैज़ की कहासुनी हो गयी थी। इसी खुन्नस के चलते आरोपियों ने कार में आग लगा दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...