लखनऊ, मार्च 27 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज के खुजौली में बुजुर्ग व उसके बेटे के नाम तीन प्लाट 21.15 लाख में बेचने के 12 साल बाद भी प्लाट पर कब्जा नहीं दिया।हजरतगंज के जय प्रकाश नगर में रहने वाले बुजुर्ग तारा चन्द्र वर्मा ने मुकदमें में बताया कि मोहनलालगंज के खुजौली में एकुमेन लिंजिंग एंड इन्फ्रा स्टेट प्रा0 के चेयरमैन विजय कान्त तिवारी ने लुभावने पम्पलेट दिखाकर तीन प्लाट बेचे। 20 दिसम्बर 2013 को तीनों प्लाट की रजिस्ट्री 21.15 लाख में कंपनी के डायरेक्टर रविन्द्र कुमार सलूजा ने किया लेकिन आज तक प्लाट पर कब्जा नहीं दिया। पीड़ित ने कई बार पुलिस से शिकायत की। खुजौली चौकी पर पहुंचे आरोपियों ने जल्द कब्जा देने का आश्वासन दिया लेकिन कब्जा नहीं दिया। कोर्ट के आदेश से पुलिस ने विजय कांत तिवारी, रविन्द्र सिंह सलूजा, इन्द्र प्रकाश पांडेय, अन...