हापुड़, मई 29 -- नगर के मीरा रेती निवासी राम रतन ने बताया कि उनका एक प्लाट मकान के पास ही है। पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी युवक उसके प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अब उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...