बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के गांव चोला निवासी होशियार सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी को भेजें पत्र में बताया कि गांव में उसका एक प्लाट है। पड़ोसी नामजद उसके प्लाट को जबरदस्ती उससे लेना चाहता है। आरोपी ने बदमाश किस्म के लोगों को भेजकर उसके निर्माण कार्य को रूकवाने की धमकी दी है। काम नहीं रोकने पर हत्या की धमकी दी है। पत्र में बताया गया है कि उसने थाने में लगने वाले समाधान दिवस व तहसील दिवस में समस्या को रखा। परंतु कोई समाधान नहीं हो पाया। पीड़ित व्यक्ति ने पत्र में व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- घर के सामने गुमटी लगाने से परेशान व्यक्ति ने पीएम को लिखा पत्र थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.