बुलंदशहर, मार्च 12 -- ककोड़। कस्बे के मौहल्ला वैश्यान निवासी राजपाल ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि एक प्लाट खरीदने के लिए सिकंदराबाद निवासी व्यक्ति से संपर्क किया। जिसने अपने खेत में से सौ गज प्लाट देने की बात कही। सौदा होने पर गत वर्ष 16 अक्टूबर को आरोपी ने कागजी कार्रवाई हेतु सिकंदराबाद अपने घर बुलाया। जहां कस्बे व सिकंदराबाद के लोगों के सामने 13.5 रूपए आरटीजीएस व 12.5 लाख नकद भुगतान किया। जानकारी मिली कि आरोपी का कोई खेत नहीं है। जब उसने संपर्क किया तो आरोपी नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद आरोपी ने रूपए वापस करने की बात कही। 20 जनवरी को उसने 13.5 लाख रुपए का एक चैक दिया। जिसे कस्बे की राष्ट्रीयकृत शाखा में जमा किया गया। दो दिन बैंक द्वारा बताया गया कि चैक पर हस्ताक्षरों का मिलान न होने पर रकम भुगतान हेतु खाते में जमा नहीं ...