लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ,संवाददाता। मोहनलालगंज में आवासीय प्लाट दिलाने के नाम पर जालसाज प्रॉपर्टी डीलरों ने व्यवसायी से 9.51 लाख रुपये ऐंठ लिए।मार्टिनपुरवा निवासी अजीत सागर मेहतानी ने बताया कि वर्ष 2025 में वे एक भूखंड खरीदने के इच्छुक थे। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र तिवारी से हुई। बातचीत के दौरान वीरेंद्र ने उन्हें साथी प्रॉपर्टी डीलर शिवप्रताप उर्फ एसपी सिंह से मिलवाया। शिवप्रताप ने उन्हें मोहनलालगंज के गौरा में 1400 वर्गफीट का प्लाट दिखाया। अजीत ने 3 जून से 14 जून के बीच 9.51 लाख रुपये उनके खाते में पांच बार में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने 20 जून को रजिस्ट्री की बात कहकर तहसील मोहनलालगंज बुलाया। पीड़ित पहुंचा लेकिन आरोपी नहीं आए। वीरेंद्र तिवारी और शिवप्रताप उर्फ एसपी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी की रिपोर्ट ...