लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। प्लाट दिलाने के नाम पर बाजारखाला मेहंदीगंज के रहने वाले व्यवसायी अकील मिर्जा से उनके मौसा और मौसी ने 32 लाख रुपये ठग लिए।इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक अकील मिर्जा ने तहरीर देकर बताया कि 20 मार्च 2020 को मौसी हलीमा खातून घर आयी थी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में उनके घर के पीछे 10 हजार स्क्वायर फीट का प्लाट है। प्लाट 38 लाख रुपये वह दिला देंगी। सौदा भी तय हो गया। अकली ने सितंबर 2020 से फरवरी 2021 के बीच 32 लाख रुपये का मौसी और मौसा सय्यद मोईन हसन के खाते में भुगतान किया। छह लाख रुपये बैनामा के समय देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि रजिस्ट्री का दबाव बनाने पर मौसा-मौसी टाल मटोल करने लगे। पता चला कि मौसा और मौसी दोनों ने मिलकर फरवरी 2021 में ही वह प्लाट खुद खरीद लिया। विरोध कर रुपयों की मां...