लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ,संवाददाता। इंदिरानगर के तकरोही में प्लाट दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने महिला से 75 हजार रुपये ऐंठ लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने टालमटोल की। पीड़िता ने इंदिरानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।कुंडरी रकाबगंज निवासी दीपा मिश्रा ने बताया वह पति आकाश पांडेय व बच्चों के साथ एक ही कमरे में रहती हैं। इस कारण वह प्लाट व मकान की तलाश में थी। रिश्तेदार रोहित ने उन्हें बताया कि उसने सोनू राठौर निवासी उन्नाव हालपता इंदिरानगर से तकरोही में जमीन खरीदी थी। इसके बाद पीड़िता की मुलाकात सितंबर 2025 में सोनू से हुई। यह भी पढ़ें- प्लाट दिलाने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार आरोपी ने तकरोही में 800 वर्गफुट का प्लाट दिलाने का झांसा देकर 75 हजार रुपये ऐंठ लि...