अलीगढ़, मार्च 22 -- महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के देवी नगला में चार माह पहले प्लाट के विवाद में पूर्व विधायक के भतीजे मोहकम सिंह व पड़ोसी परिवार में हुए झगड़े के मामले में न्यायालय के आदेश पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। ये घटना 19 नवंबर की शाम को हुई थी। इसमें मोहकम व दूसरे पक्ष के बीच विवाद के दौरान पथराव हुआ था। इसी मामले में नगला देवी निवासी मोहकम की पत्नी प्रेमवती देवी ने न्यायालय में वाद डाला था। इसमें रोहन सिंह, अर्जुन, सहदेव, नकुल, लाडो, हरिओम, करुआ, सोनपाल, छोटे, भोला, बाली, अंगद, आकाश व जय प्रकाश को नामजद किया गया। इसमें कहा है कि घटना 19 नवंबर 2025 को शाम चार बजे हुई थी। वह अपने घर के अंदर थी। उनके पति मजदूरों से टाइल्स का काम करा रहे थे, तभी गांव के नामजद आरोपी असलहा...