लखनऊ, फरवरी 12 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहा में प्लाट दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग मामलों में दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मध्य कमान कर्मचारी आलोक प्रताप पटेल की मुलाकाल विकास तिवारी और हर्षेन्द्र तिवारी से हुई। उन लोगों ने आलोक को निगोहां दखिना में जमीन दिखाई। पीड़ित ने बताया कि उस प्लाट की मुख्य सड़क का रास्ता 25 फीट बताया। आरोप है कि उन्होंने बीस लाख रुपये दे दिए। जब आलोक ने कब्जा मांग तो वह आरोपियों ने दूसरा प्लाट दे दिया। उस प्लाट का रास्ता वैसा नहीं निकला। पीड़ित ने विकास और हर्षेन्द्र से रुपया वापस मांगा तो वह लोग टालमटोल करने लगे फिर जान से मारने की धमकी दी। वहीं वाराणसी निवासी राम जनम ने आरोप लगाया कि उन्होंने भी निगोहां दखिना में एक ...