बदायूं, मई 21 -- उझानी। नगर के मोहल्ला पठान टोला निवासी नेहा पत्नी तवारिक ने मोहल्ले के ही कथित प्रॉपर्टी डीलर सहित चार लोगों के खिलाफ फर्जी तरीके से प्लाट का बैनामा करने पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित नेहा ने बताया कि अब्बास की पत्नी शबाना से मानिकपुर रोड पर 27 जनवरी 2025 को एक प्लाट का बैनामा कराया था। जब वह प्लाट की नीव भरवाने गई तो वहां पहुंचे दूसरे व्यक्ति ने कहा इस भूखंड के मालिक हम हैं शबाना ने तुम्हारे नाम धोखाधड़ी से बैनामा कर दिया है। इसकी शिकायत थाने में भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई न हो सकी। पीड़िता नेहा ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पठान टोला मोहल्ला निवासी प्रॉपर्टी डीलर नईम सैफी पुत्र बाली मोहम्मद, सलीम पुत्र जहीदुल्लाह, शबाना पत्नी अब्बास, अब्बास पुत्र रियासत के खिलाफ धोखाधड...