आजमगढ़, मार्च 25 -- माहुल। नगर पंचायत माहुल में जमीन की खरीद और बिक्री करने वालों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को भी नहीं छोड़ा। उनकी जमीन के साथ ही सरकारी नाले की जमीन की प्लाटिंग कर बेच दिया। उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार के निर्देश पर मंगलवार को हुई नाले की मापी में इसका खुलासा हुआ। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ राय ने अंबारी अहरौला मार्ग के मध्य से और ग्राम पूरामया पांडेय की सरहद दोनों तरफ से मापी कर नाले की भूमि को चिन्हांकित करना शुरू किया तो नाले की भूमि में निर्माण कार्य पाया गया। राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव का कहना है नाले की जमीन पर अवैध अतिक्रमण गैरकानूनी है। कब्जेदार पर विधि सम्मत नियमानुसार कार्यवाही होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...