कन्नौज, मार्च 20 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के प्लाजा मार्केट में 24वां दुर्गा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें पहले दिन की सांयकालीन बेला में महादिव्य आरती में समिति के पदाधिकारियों ने मां भगवती के नौ स्वरूपों की आरती उतारी। शुक्रवार को दूसरे दिन प्रयागराज से पधारे आचार्य राघव जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा का वर्णन किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन समिति के महासचिव प्रभात कुमार वर्मा, मुनेश राठौर, ऐश्वर्य प्रताप सिंह बघेल ने आचार्य श्री राघव जी महाराज का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कथा का वर्णन करते हुए आचार्य राघव जी ने नवरात्र के द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को सरल, सौम्य व शांति का प्रतीक माना जाता है। माता अपनी तप, त्याग दृढ़ शक्ति के लिए जानी जाती है। इससे पहले कार्यक्रम के पहले दि...