लखनऊ, अप्रैल 23 -- मड़ियांव इलाके में केशनगर पुलिस चौकी के पीछे रिहायशी इलाके में चल रहे प्लाईवुड गोदाम व बोरी गोदाम में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना से अफरातफरी मच गई। हालात यह थे कि पांच से छह किमी दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। दमकल कर्मियों ने छह गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड के दौरान एक लोडर भी जल गया। उधर, हजरतगंज इलाके में पराग डेयरी में डीजल पाइप में आग लगी। राजाजीपुरम में जलालपुर क्रासिंग के झोपड़ी जली और आशियाना में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लगी। केशवनगर पुलिस चौकी के पीचे अमित अग्रवाल का प्लाईवुड और प्लास्टिक की बोरियों का गोदाम है। वहां आठ से 10 कर्मचारी भी रहते हैं। गुरुवार शाम एकाएक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं निकलते देख कर...