प्लाईवुड फैक्ट्री में जीएसटी टीम की दस्तक, मचा हड़कंप
उन्नाव, सितम्बर 24 -- सोनिक, संवाददाता। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के ओरहर मोड़ स्थित फ्लैविकॉन इको बोर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड में जीएसटी टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। लखनऊ से पहुंची पांच सदस्यीय जीएसटी टीम ने करीब आठ घंटे तक जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने कंपनी कारोबारी लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों को खंगालने के साथ स्टॉक का भी भौतिक सत्यापन किया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जीएसटी अधिकारियों की टीम फैक्ट्री पहुंची। टीम ने सबसे पहले सेल व परचेज से जुड़े इनवॉइस बिल, स्टॉक रजिस्टर और बही-खातों की जांच की। इसके बाद फैक्ट्री में मौजूद कच्चे माल और तैयार माल का मिलान अभिलेखों में दर्ज स्टॉक से कराया गया। अधिकारियों ने दस्तावेजों से संबंधित जानकारी भी जुटाई।करीब आठ घंटे तक चली जांच के बाद टीम शाम करीब छह बजे कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ लेकर लखनऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.