हापुड़, मार्च 13 -- हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेज एक में स्थित प्लाईबोर्ड की फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में लगी थीं, हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। पुलिस के अनुसार फेज एक में विहारी जी लेमिनेट नाम से प्लाईबोर्ड फैक्ट्री है। जिसमें शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने पहले आग पर काबू का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने थाना और दमकल विभाग को सूचना दी। आग से अन्य फैक्ट्रियों के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी काबू नहीं पाया जा सका।पिलखुवा केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.