रांची, दिसम्बर 23 -- नामकुम, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्लांडू केंद्र में मंगलवार को किसान सम्मान दिवस और कृषि विज्ञान मेला तथा राष्ट्रीय मशरूम दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र के प्रधान डॉ अवनि कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत और केंद्र की गतिविधियों की जानकारी देकर की। विशिष्ट अतिथि डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में शहद और मशरूम उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। डॉ एचपी सिंह ने प्रति बूंद अधिक फसल के लक्ष्य हेतु सूक्ष्म सिंचाई, जल संरक्षण और वर्षा जल भंडारण की सलाह दी। उन्होंने कम संसाधनों में अधिक उत्पादन के लिए आधुनिक उपकरणों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्रीन हाउस तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया। बीएयू के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.