धनबाद, अप्रैल 12 -- कांड्रा इंडस्ट्रीयल एरिया के भितिया स्थित श्री खाटू श्याम जी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत वेल्डर सुरेश राम महतो (53) की मौत के बाद रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने शव को फैक्ट्री के मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन किया और 20 लाख रुपये मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। भितिया निवासी सुरेश महतो दो माह पूर्व प्लांट में काम के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। उन्हें पहले एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीएमसी वेल्लोर रेफर कर दिया गया। वेल्लोर में डॉक्टरों के जवाब देने के बाद परिजन उन्हें घर वापस ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि फैक...