रुद्रपुर, जुलाई 24 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पैकेजिंग प्लांट की मशीनरी लगाने के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये से अधिक की रकम लेने और अधूरी व घटिया मशीनरी लगाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अमृतसर निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वादी का आरोप है कि आरोपियों ने तय शर्तों के विपरीत नकली और डुप्लीकेट पार्ट्स लगाकर प्लांट को कभी चालू नहीं होने दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस के अनुसार, शिमला पिस्तौर स्थित निशांत प्रिंट पैक सोल्यूशन प्रा. लि. के सुभाष सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जुलाई 2019 में अमृतसर की सीनियर पैकेजिंग मशीनरी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी के संचालक गगनदीप सिंह और उनके पिता जसवीर सिंह ने उन्हें पैकेजिंग प्लांट बेचने का प्रस्ताव...