बोकारो, फरवरी 26 -- बोकारो ,वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के आरएमपी विभाग की ओर से बुधवार को प्लांट प्लाजा रोड पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संयंत्र के सभी कार्मिकों एवं श्रमिकों के दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है, ताकि कार्यस्थल और सड़क पर होने वाली अनचाही दुर्घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। यह पहल बीएसएल परिसर के भीतर सड़कों को सुरक्षित बनाने तथा सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारियों, गैर-कार्यपालक कार्मिकों एवं संविदा श्रमिकों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने सुरक्षा संदेशों से युक्त बैनर और नारों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.