गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प मामले में 50 महिला समेत 150 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर रविवार देर रात ही जमानत दे दी गई। वहीं, धरना सोमवार को भी जारी रहा। कांग्रेस और भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पहुंकर किसानों को समर्थन देने की बात कही। मीरपुर हिंदू गांव के पास करीब चार साल पहले बने कूड़ा निस्तारण प्लांट में नगर निगम क्षेत्र का कूड़ा निस्तारित करने के फैसले का किसान बीते साल से ही विरोध कर रहे हैं। एक माह से प्लांट से आधा किलोमीटर दूर गांव के शिव मंदिर पर धरना चल रहा है। वहीं, निगम मशीनों को लगाने का काम कर रहा है, जिसे रुकवा...