अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़। एएमयू गेस्ट हाउस परिसर में भूमि एवं उद्यान विभाग के सहयोग से सोमवार को प्लांटेशन ड्राइव 2.0 का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. नइमा खातून व पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने कचनार और टेबेबुइया अर्जेंटिया के पौधे लगाए। कुलपति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की साझा जिम्मेदारी है। नियमित पौधारोपण अभियानों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से एएमयू विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में पर्यावरणीय जागरूकता की संस्कृति विकसित कर रहा है। पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने कहा कि देशज व जलवायु-अनुकूल पौधों का रोपण पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और भारत के नेट जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल, प्रो. शकील अहमद, प्रो. इजहार फारूकी, प्रो. मोहम्मद हसन, ...