हजारीबाग, जून 20 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल बरकट्ठा में शुक्रवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अजप्ता प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद और संचालन सीआरपी आरके पांडेय ने किया। बैठक में संकुल अंतर्गत प्रावि एवं एवं मवि के हेडमास्टर, प्रभारी शिक्षक तथा संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अपार आईडी कार्ड बनाने के लिए आधार में सुधार कराने का निर्देशबैठक की चर्चा गोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन एवं एफएलएन के लक्ष्यों की प्राप्त करने विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से सत्र 26/27 में कक्षा व कोटिवार छात्र संख्या, आधार एवं खाता खुलवाना, अपग्रेड प्रतिवेदन, यूडाइस अपडेट एवं नामांकन, आपार आईडी जेनेरेशन, नामांकन के विरुद्ध अच्छादन, पोषण वाटिका, दवा वितरण एवं स्वास्थ्य जा...