प्लस टू हाई स्कूल कुटुंबा के कंप्यूटर चोरी मामले पर सवाल
औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- कुटुंबा के राजकीयकृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय से दो कंप्यूटर सेट चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामकिशोर ने पुलिस को आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आदेशपाल ओम कुमार ने सूचना दी कि सीआरसी कक्ष में केंद्रीय भंडार कंपनी द्वारा इंस्टॉल किए गए 16 कंप्यूटर सेट में से दो गायब हैं, जबकि कमरे का दरवाजा और खिड़की सुरक्षित हैं तथा ताला भी टूटा नहीं है। थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, स्थानीय लोग इस घटना को विद्यालय में लंबे समय से चल रहे प्रबंधन और शिक्षकों के विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि जब कमरे में किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं हुई, तो कंप्यूटर का गायब होना संदेह उत्पन्न करता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.