बोकारो, सितम्बर 5 -- झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ ने कक्षा नौ से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय, 20 घंटे के आवासीय सीपीडी प्रशिक्षण का स्वागत किया है। संघ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों के सतत प्रशिक्षण को जरूरी बताते हुए इसमें पूरा सहयोग देने की बात कही है। हालांकि, पिछले वर्ष विभागीय प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों के लंबित यात्रा भत्ता का अब तक भुगतान नहीं होने पर संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रशिक्षण के लिए जारी निर्देश में शिक्षकों को सार्वजनिक वाहन के अनुमन्य यात्रा भत्ता देने का स्पष्ट प्रावधान है। इसके लिए राज्य स्तर से संबंधित डायट को राशि उपलब्ध कराने की बात कही गई है। लेकिन पिछले वर्ष प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों का यात्रा भत्ता अब तक लंबित है。

य...