बगहा, अप्रैल 28 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि।बगहा एक प्रखंड के प्लस 2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहूडा में सोमवार को विद्यार्थियो ने जमकर हंगामा किया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक चार्ली रफाईल और सहायक शिक्षक प्रमोद सिंह पर दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता एवं शैक्षणिक वातावरण खराब करने जैसे गंभीर आरोप लगाया हैं। छात्रों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बिगड़ गया है। शिक्षकों के अनुचित व्यवहार के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी का भी आरोप लगाया गया है। छात्रों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- बीईओ को सौंपी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की जिम्मेदारी उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति ...