लखीसराय, मार्च 9 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल के मैदान में रविवार को प्लस टू परियोजना गर्ल्स हाई स्कूल तथा संत मैरी इंगलिश स्कूल की बालिका वर्ग के खो-खो का फाइनल मैच खेला गया। प्लस टू परियोजना गर्ल्स हाई स्कूल विजेता एवं संत मैरी स्कूल उप विजेता रहा। वार्ड पार्षदों अभिषेक कुमार तथा अमृत पटेल ने उद्घाटन और पुरस्कार वितरण का कार्य किया। अमित कुमार ने बताया कि खेल को प्रोत्साहन देने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...