गिरडीह, जून 2 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार विद्यालय में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय रखरखाव, हैंडवॉश व्यवस्था तथा इको क्लब के माध्यम से हरियाली अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के आधार पर विभागीय जांच के उपरांत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा का चयन प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर बीडीओ जमुआ अमल ने कहा कि विद्यालय का परिसर अपेक्षाकृत छोटा होने के बावजूद सरकार द्वारा निर्धारित सभी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रभारी प्राचार्य बिनोद कुमार के नेतृत्व में विद्यालय में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पुरस्कार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदान किया जा...