प्लस टू उवि चौरी में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण
आरा, जून 24 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड स्थित प्लस 2 उच्च विद्यालय चौरी परिसर में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण मंगलवार को डीएम तनय सुल्तानिया ने किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने और शिक्षण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण की प्रगति की समीक्षा की तथा गुणवत्ता और ससमय कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बाल देव चौधरी, ग्रामीण कार्य विभाग के निदेशक मनोरंजन पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेन्द्र कुमार राय, सहार बीडीओ जनार्दन तिवारी, सीओ राकेश शर्मा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार गौरव तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार राय मौजूद थे। यह भी पढ़ें- प्लस टू उवि चौरी में नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.