मधुबनी, मई 31 -- बिस्फी ,निप्र । प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसवरिया नूरचक में यूको एवं यूथ क्लब का गठन उत्साह पूर्ण माहौल में किया गया। प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में इको क्लब का गठन हुआ। क्लब के सदस्यों को मेडल,पोशाक,कैप आदि भेंट किया गया । इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिक्षकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक बुराई जैसे;दहेज प्रथा,नशा सेवन, अशिक्षा, अनुशासन हीनता आदि के बारे में यूथ एवं यूको क्लब के सदस्यों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज: वन और वन्य जीव विषय पर पर्यावरण गोष्ठी व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित एचएम जयशंकर प्रस...