दरभंगा, अप्रैल 14 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। महात्मा ज्योतिबा फुले, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं बीपी मंडल की जयंती एवं पुण्यतिथि पर बसतपुर स्थित प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। उद्घाटन लनामिवि के कुलानुशासक प्रो. विजय कुमार यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद डॉ. शिव किशोर राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सूरज पासवान, मनोज कुमार, राम बाबू चौपाल, लक्ष्मी साफी, महेश यादव, अरुण पासवान एवं दीपा कुमारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर बसतपुर पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के वर्ग छह से 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम साथ ही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थि...