गिरडीह, जनवरी 24 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। जमुआ के युपीजी गवर्मेंट प्लस टू उच्च विद्यालय शहरपुरा का एसओई( सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में उत्क्रमण के लिए चयन हुआ है। यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। जिला मुख्यालय से लगभग चालीस किलोमीटर सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित उक्त विद्यालय का चयन वाकई महत्वपूर्ण है जो दर्शाता है कि अब गरीबों के बच्चे चाहे ग्रामीण क्षेत्रों से ही क्यों न ताल्लुक रखते हों इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ सकेंगे। शहरपुरा स्कूल का चयन होने से उस क्षेत्र के लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। बताते चलें कि जमुआ के युपीजी सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालय शहरपुरा सहित बेंगाबाद के प्लस टू एसएस हाई स्कूल बेंगाबाद, धनवार के युपीजी गवर्मेंट प्लस टू हाई स्कूल अरखांगो, गा...